हिमाचल प्रदेश में वन निगम और विभाग में होगी वनरक्षकों की भर्ती

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

13 फरवरी।हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम में पहली बार 75 वनरक्षकों की सीधी भर्ती होगी। इसके लिए सरकार ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। लेकिन, भर्ती निगम नहीं वन विभाग करेगा। अभी तक निगम में या तो विभाग से वनरक्षक तैनात होते हैं या फिर निचले कर्मियों को पदोन्नति देकर वनरक्षक बनाया जाता है। कोरोना काल में भर्ती नहीं हो पा रही थी।

विभाग में भी होगी भर्ती

वन विभाग में भी वनरक्षकों के सरकार 100 से अधिक पदों को भरा जाएगा। निगम और विभाग दोनों में यह प्रक्रिया साथ आरंभ होगी। अभी वन रक्षकों के 200 से अधिक पद रिक्त हैं। करीब 2500 पदों पर वनरक्षक सेवाएं दे रहे हैं।

जमा दो है शैक्षणिक योग्यता

वनरक्षक बनने के लिए सरकार ने शैक्षणिक योग्यता जमा दो कक्षा पास रखी है। ग्राउंड टेस्ट केवल क्वालिफाई होता है। इसके बाद लिखित परीक्षा होती है। इसमें पास अभ्यर्थियों का मैरिट आधार पर चयन होता है।

वन विभाग के माध्‍यम से होगी भर्ती

प्रबंध निदेशक वन निगम अजय श्रीवास्तव का कहना है वन निगम में 75 पद वनरक्षकों के सृजित किए गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। पहले निगम में सीधी भर्ती नहीं होती थी। भर्ती वन विभाग के माध्यम से होगी।

युवतियां भी ले सकेंगी भाग

उपाध्यक्ष वन निगम सूरत नेगी का कहना है भर्ती में युवतियां भी हिस्सा ले सकेंगी। मौजूदा सरकार ने निगम में कई नए कदम उठाए हैं। इस दिशा में वनरक्षकों की भर्ती भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *