हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ने कहा: किसी सीट पर कोई बागी नहीं होगा, मुख्‍यमंत्री चारों नगर निगम में प्रचार करेंगे

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

25 मार्च। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ने कहा मंडी सोलन व पालमपुर की जनता नगर निगम की मांग कर रही थी। सरकार ने मांग पूरी की, अब जनता की बारी है। उन्‍होंने मंडी में पत्रकारों से बातचीत में कहा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा। विपक्ष लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है। टैक्स के नाम पर डराया जा रहा है। कोई टैक्स नहीं लगेगा, मनरेगा की तर्ज पर शहरी गरीबों को काम मिलेगा। नए नगर निगम में सुनियोजित ढंग से विकास होगा। चारों निगमों में पढ़े लिखे व युवाओं को टिकट दिया गया है। पंचायतों की तर्ज पर निगमों में जीत दर्ज करेंगे। संगठन व सरकार एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

कश्‍यप ने कहा बागियों से बातचीत जारी है, किसी सीट पर कोई बागी नहीं होगा। प्रत्याशियों की सूची में फ़ेरबदल का कोई इरादा नहीं है। रोस्टर में बदलाव सरकार का मामला है। 2014 के बाद भाजपा ने कोई चुनाव नहीं हारा। फतेपुर विधानसभा व मंडी लोकसभा का उपचुनाव भी जीतेंगे। अनिल शर्मा भाजपा की मजबूरी नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चारों नगर निगम में चुनाव प्रचार करेंगे।कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई है व बिखराव की स्थिति‍ है। महंगाई चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम वैश्विक स्तर पर बढ़ घट रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा रामस्वरूप शर्मा का निधन दुःखद है। रामस्वरूप शर्मा मौत मामले की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *