हिमाचल प्रदेश फायर ब्रिगेड यूनियन ने किया बजट का स्वागत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

यशपाल ठाकुर,परवाणू

18 फरवरी।हिमाचल प्रदेश फायर ब्रिगेड यूनियन ने
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत किए बजट का स्वागत किया है।हिमाचल प्रदेश फायर ब्रिगेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में फायर कर्मियों की सुरक्षा का मुद्दा बहुत ही गंभीर है,जिस पर प्रदेश सरकार अपना ध्यान केंद्रित कर रही है,यह फायर कर्मियों के लिए ख़ुशी की बात है।उन्होंने कहा कि
बजट में इस प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए जो निर्णय लिया गए है वे काबिले तारीफ है उन्होंने कहा कि अग्नि दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या से लोगों के जान माल का काफी नुकसान हो रहा है,जिसमें सुरक्षा एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।फायर ब्रिगेड यूनियन के राज्य अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फायर चौकियां खोलने व ठियोग चौकी को स्तरोन्नत करने के निर्णय पर समस्त फायर कर्मचारियों कि ओर से मुख्यमंत्री का बहुत बहुत धन्यवाद।वहीं रविंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से यह भी निवेदन किया है कि वर्तमान समय में 400 पद फायर मैन के रिक्त पड़े है,जिन्हें जल्द से जल्द भरने की कृपा करें,ताकि लोगों की सुरक्षा के प्रति फायर विभाग को और सुदृढ़ व सशक्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *