हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: IPS अफसर जेपी सिंह को पद से हटाया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

धर्मशाला/शिमला, 12 मई। पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रदेश सरकार ने एक पुलिस अफसर को उनके पद से हटाकर दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया है। सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिश पर राज्यपाल ने आईजी आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग भर्ती के चेयरमैन रहे जेपी सिंह को पद से हटाकर आईजी पीएटी एंड आर (आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग रिसर्च) के पद पर नियुक्ति दी है।

27 मार्च को हुई कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा करवाने का जिम्मा जेपी सिंह पर था। अब उनकी जगह आईपीएस अफसर एपी सिंह को नियुक्ति दी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *