हिमाचल पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर की 4.41 करोड़ की संपत्ति जब्त

25 जून : हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरमौर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ड्रग तस्कर और उसके नेटवर्क की करीब 4.41 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महमूद अली की संपत्तियों को जब्त किया गया है। इनमें 12 छोटे वाहन, एक ट्रक और तीन मकान शामिल हैं। आरोपी फिलहाल नाहन स्थित मॉडर्न सेंट्रल जेल में बंद है।

पुलिस के अनुसार जब्त संपत्तियों से संबंधित मामला आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकरण को भेज दिया गया है। यह कार्रवाई स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम 1985 के तहत की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि महमूद अली और उसके साथियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा और अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *