हिमाचल के शिक्षा विभाग में 675 अधिकारियों को पदोन्नति, 52 बनेंगे प्रिंसिपल

11 नवम्बर: दिवाली के मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने विभाग में 675 अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत 52 हेडमास्टरों को प्रिंसिपल और 623 टीजीटी व लेक्चरर्स को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग से पदोन्नति से संबंधित फाइल तत्काल मंगवाई थी। विभाग की ओर से फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने बिना देरी किए इस पर फैसला लेते हुए पदोन्नति को मंजूरी दे दी। इस निर्णय से लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए और सभी पदोन्नत अधिकारी बिना देरी के अपने नए पदों पर कार्यभार संभालें। इस फैसले से प्रदेश के स्कूलों में नेतृत्व और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *