हमीरपुर में पटवारी के 21 रिक्त पदों पर होगी रिटायर्ड कर्मियों की तैनाती, 5 अगस्त तक करें आवेदन

22 जुलाई: जिला हमीरपुर में पटवारियों के 21 रिक्त पदों को भरने के लिए सेवानिवृत्त पटवारियों और कानूनगो की अस्थायी नियुक्ति की जाएगी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 40 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 65 वर्ष तक की आयु के पात्र सेवानिवृत्त पटवारी या कानूनगो 5 अगस्त तक निर्धारित प्रपत्र पर उपायुक्त कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास राजस्व विभाग में कम से कम पांच वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए तथा उसके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन माह के लिए की जाएगी, जिसे आवश्यकता अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है। यदि आवेदन अधिक संख्या में प्राप्त होते हैं तो कम आयु वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय या जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *