खराब मौसम के चलते भरेड़ी का ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम स्थगित

22 जुलाई: खराब मौसम के मद्देनजर उपमंडल भोरंज के गांव भरेड़ी में 22 जुलाई को आयोजित होने वाला ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों से जुड़ी जनसमस्याओं का मौके पर समाधान किया जाना था। हालांकि, प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम को अगली सूचना तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *