स्कूल जा रहे 19 छात्रों को रंगडों ने काटा

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

कांगड़ा। उपमंडल गगरेट में सोमवार सुबह तेज हवाओं से आक्रामक हुए रंगडों ने कलोह स्कूल के दस विद्यार्थियों को काट खाया, तो ग्राम पंचायत संघनई में भी दो महिलाओं को अपना निशाना बनाया। इन सभी को तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाने की बाद उनके स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें भेज दिया गया। सोमवार सुबह मौसम के मिजाज जैसे ही बदले वैसे ही तेज हवाएं चलने लगी। इसी बीच कलोह बेली में एक पेड़ की टहनी पर बना रंगडों का घर टूटने से रंगड आक्रामक होकर राहगीरों पर टूट पड़े लगे। खंड स्वास्थ्य अधिकारी डा. पंकज पराशर ने बताया कि रंगडों के काटने से घायल हुए विद्यार्थी व महिलाएं खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *