सोलन के बरोटीवाला के बलयाना गांव के रोहित दड़ोच भारतीय नौसेना में बने कमांडर, क्षेत्र और हिमाचल का बढ़ाया गौरव

2 अक्तूबर: सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के गांव बलयाना के रोहित दड़ोच ने भारतीय नौसेना में कमांडर के पद पर पदोन्नति हासिल कर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से बरोटीवाला और दून क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

रोहित दड़ोच को राष्ट्रसेवा का जज्बा अपने पिता सुच्चा सिंह से विरासत में मिला है। उनके पिता भी भारतीय नौसेना में करीब 40 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद कमांडर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अब बेटे का भी उसी पद तक पहुंचना परिवार के लिए विशेष गर्व का विषय है।

रोहित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नेवल पब्लिक स्कूल कोच्चि और मुंबई से पूरी की। वर्ष 2013 में उन्होंने भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने लेफ्टिनेंट और लेफ्टिनेंट कमांडर के रूप में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

नौसेना में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें कमांडर-इन-चीफ के प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने पुणे स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से मरीन इंजीनियरिंग में एमटेक की डिग्री हासिल की है।

रोहित दड़ोच की पदोन्नति पर दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष मदन लाल चौधरी, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, पूर्व प्रधान हितेंद्र शर्मा और कुलतार मेहता सहित कई गण्यमान्य लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *