सुधेड़ की महिलाओं ने चलाया सफाई अभियान

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

कोहली, शाहपुर। सुधेड़ पंचायत 6 नंबर वार्ड की महिलाओं ने मंगलवार को ब्लॉक रैत इंटक अध्यक्ष सुनीता ठाकुर के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने घरों के आसपास ओर कूहल नालों की सफाई की ओर प्लास्टिक को इकठ्ठा कर बैग में भरा।

इस दौरान महिलाओं ने आस-पास उगी झाड़ियों की सफाई सहित प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई भी की। उन्होंने सफाई अभियान बारे लोगों को भी जागरूक किया। सुनीता ठाकुर ने बताया कि भविष्य में यह अभियान पंचायत के अन्य वार्ड में भी चलाया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक इंटक अध्यक्ष सुनीता ठाकुर सहित, सरोज देवी, इन्दु देवी, कमला शर्मा, अहिल्या देवी आदि अन्य महिलाएं भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *