11 सितंबर: नादौन उपमंडल में झरेड़ी-सनाही-तेलकड़, भरयाल, हरमसंदा और जोल सप्पड़ सड़क पर सीसी पेवमेंट लगाने के कार्य के चलते इस मार्ग पर 11 से 30 सितंबर तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि सड़क पर सीसी पेवमेंट का कार्य सुचारू रूप से जारी रखने और इसे जल्द पूरा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक कांगू-रंगस सड़क को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
उन्होंने सभी वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने और निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करवाने में सहयोग की अपील की है।