नालियों के निर्माण कार्य के चलते 15 सितंबर तक बंद रहेगी मैड़-भगेटू सड़क

11 सितंबर: उपमंडल हमीरपुर के अंतर्गत मैड़-भगेटू सड़क के कुछ हिस्सों में नालियों के निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 15 सितंबर तक बंद रहेगी।

जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि सड़क पर नालियों का निर्माण कार्य सुचारू रूप से जारी रखने और इसे जल्द पूरा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान वाहन चालक ट्याले दा घट-झिनकरी-लोअर मैड़ सड़क अथवा मैड़-पांडवीं-टाउन भराड़ी सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।

उन्होंने क्षेत्र के सभी वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *