सिहुंता के भंगेई में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,दहशत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

चमन ठाकुर,भटियात

11 जनवरी।चंबा ज़िला की पुलिस चौकी सिहुंता के तहत भंगेई के जंगलों में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।शव की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू के दी है।

मृतक व्यक्ति की आयु 50 वर्ष के करीब बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत थुलेल के तहत भंगेई के कुछ लोग जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गए थे तो उन्हें अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।बताया जा रहा है कि शव गली-सड़ी अवस्था में था।ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पंचायत प्रधान को दी,जिन्होंने इस बारे पुलिस को सूचित किया।खबर लिखे जाने तक पुलिस मौका पर छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *