सिरमौर में दो सड़क हादसे: महिला की मौत, 10 लोग घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

30 मई: जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा टिम्बी-कुराया मार्ग पर हुआ, जहां एक बोलेरो कैम्पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढलान में जा गिरी। वाहन में कई लोग सवार थे। हादसे में सभी घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को पांवटा साहिब रेफर किया गया, जबकि अन्य का उपचार सिविल अस्पताल शिलाई में किया गया। उपचार के दौरान लीला देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में वाहन चालक के नियंत्रण खोने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

दूसरा हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर उत्तरी के पास हुआ। एक कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी चालक राकेश और पीछे बैठी पूजा देवी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर दुर्घटनाओं के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने घटनाओं की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *