सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर केवल पठानिया ने जताया शोक,अपने जन्मदिन का कार्यक्रम किया स्थगित

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

10 फरवरी।शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक प्रकट किया है।विधायक केवल सिंह पठानिया ने 12 फरवरी को अपने जन्मदिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया है।पठानिया ने कहा कि सिम्मी अग्निहत्री के निधन पर पूरा प्रदेश शोक में डूबा है।उन्होंने कहा कि वे भगवान से प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को स्वर्ग में स्थान दे व परिवारजनों और परिजनों को इस दारुण दुःख को सहने की शक्ति दे।उधर,ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय रैत में अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा की अध्यक्षता में एक आपात शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक प्रकट करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सुरजीत राणा ने शाहपुर ब्लाक कांग्रेस व विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रति संवेदना जताते हुए प्रभु से उन्हें इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने व दिवंगत दिव्यात्मा की मोक्ष प्राप्ति हेतु प्रार्थना की।इस शोक सभा में मुख्य रूप से प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सरिता सैनी,आयुष मंत्रालय के ओएसडी डॉ सुनीत पठानिया,सोशल मीडिया अध्यक्ष विनय ठाकुर,ब्लॉक प्रवक्ता राजीव पटियाल,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश पटाकू,अध्यक्ष पेंशनर सेल प्रदीप वलौरिया,अध्यक्ष कामगार सेल इंद्रजीत धीमान,एनएसयूआई उपाध्यक्ष मनिंदर सिंह,युवा कांग्रेस पदाधिकारी मनीष पटियाल,वरिष्ठ कवि हरि कृष्ण मुरारी,महिला कांग्रेस महासचिव रीना पठानिया,व्यापार मंडल रैत प्रधान अजीत शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता चौधरी अमर सिंह, राधा देवी,सुषमा देवी,कुसुम,सुदर्शना (बेबी),विवेक शर्मा(फांकी),संजय चौधरी,विपिन शर्मा (ढैंम्फू), सुशील पठानिया,टिंकू बलौरिया,हरनाम सिंह,एडवोकेट कर्ण पठानिया सहित अनेको कार्यकर्ताओं ने सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।राणा ने बताया की दुख की इस घड़ी में संपूर्ण कांग्रेस परिवार मुकेश अग्निहोत्री के साथ खड़ा है व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया का जन्मदिन जो की 12 तारीख को मनाया जाना प्रस्तावित था का समारोह शोक के चलते स्थगित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *