सावन माह पर विक्रांत भद्राल का शिव भजन ‘चली शिव जानी’ रिलीज

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

अमित पराशर, शाहपुर। प्रसिद्ध लोक गायक विक्रांत भन्द्राल का भजन “चली शिव जानी” रिलीज हो गया। भजन को खूब पसंद किया जा रहा है। यह भजन श्रावण मास पर रिलीज किया है। यह भजन चिंतपूर्णी प्रोडक्शन के युट्युब चेनल पर रिलीज हुआ है। भजन के लीरिक्स व कंपोजिशन विक्रांत भन्द्राल ने की है। म्यूजिक चिंतपूर्णी स्टूडियो ने दिया है। डीओपी नवजोत सिंह व निर्देशन विनय जम्वाल ने दिया है।
यह शिव भजन विशेषकर सावन माह को लेकर तैयार किया गया है।

चिंतपूर्णी प्रोडक्शन शाहपुर के बैनर तले इस गाने को तैयार किया गया है। भद्राल अब तक कई हिट गाने दे चुके हैं। गाना रिलीज करने के मौके पर गायक पम्मी ठाकुर, सुशील शर्मा, सोनू ठाकुर, आशीष पटियाल, शुभम शर्मा, नवजोत ठाकुर, विनय जम्बाल, अजय नेगी, पंडित बोनी शर्मा और पंकज आदि मौजूद रहे।

भद्राल इससे पहले भारत सरकार सांस्कृतिक मंत्रालय से यंग टेलेंट स्कॉलरशिप और हाल ही में जूनियर फैलोशिप प्राप्त कर चुके हैं। वर्तमान में वे राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक मंचों पर अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे हैं और साथ में दिल्ली पब्लिक स्कूल कांगड़ा में संगीत अध्यापक पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *