सरकाघाट में आंगनवाड़ी सहायिका के साक्षात्कार अब 24 अक्तूबर को

7 अक्तूबर: बाल विकास परियोजना अधिकारी, गोपालपुर स्थित सरकाघाट ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी सहायिका के पदों के लिए निर्धारित साक्षात्कार की तिथि में प्रशासनिक कारणों से बदलाव किया गया है। पूर्व निर्धारित 12 अक्तूबर, 2026 को होने वाले साक्षात्कार अब 24 अक्तूबर, 2026 को सुबह 10 बजे उपमंडलाधिकारी (ना.), सरकाघाट के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र बड़ाल-I (ग्राम पंचायत गोपालपुर), भगवान (ग्राम पंचायत नरोला), सध्बानी-I (ग्राम पंचायत भाम्बला), हरल्याण (ग्राम पंचायत बल्दवाड़ा) और वारी-II (ग्राम पंचायत नरोला) में आंगनवाड़ी सहायिका के पदों के लिए संबंधित अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे।

सभी संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपने मूल प्रमाण-पत्रों तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को अलग से बुलावा-पत्र जारी नहीं किया जाएगा। साक्षात्कार से संबंधित अन्य सभी नियम एवं शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *