शिव शक्ति युवक व महिला मंडल टटोह ने चलाया सफाई अभियान  

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर। शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह तथा महिला मंडल टटोह द्वारा संयुक्त रूप में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें गांव की नालियाँ साफ की गई। रास्ते के किनारे उगी झाड़ियों को काट कर रास्ता साफ किया गया।

युवक मंडल के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने बताया कि यह सफाई अभियान नेहरू युवा केन्द्र संगठन बिलासपुर के सौजन्य से 01-10-2022 से 31-10-2022 तक चल रहा है। इस दौरान लगभग 20 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया गया और लोगों को सफाई का महत्व बताया गया। सफाई करने के बाद पूरे गांव में रैली निकाली गई तथा लोगों को जागरूक किया। इस सफाई अभियान में ग्राम -पंचायत प्रधान श्री सुंदर राम, महिला मंडल प्रधान रोमा शर्मा, वार्ड मेंबर मंजुषा ठाकुर द्वारा अपना योगदान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *