शिमला में LIC के 100 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

15 सितम्बर: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), मॉल रोड शिमला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि इंटरव्यू 17 सितंबर, 2026 को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय/रोजगार विनिमय, यूएस क्लब शिमला में होगा।

उन्होंने बताया कि महिला करियर एजेंट और ग्रामीण करियर एजेंट के कुल 100 अस्थायी पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास और अच्छी कम्युनिकेशन स्किल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। महिला करियर एजेंट को 7,000 रुपये प्लस कमीशन व अन्य लाभ, जबकि ग्रामीण करियर एजेंट को 5,000 रुपये प्लस कमीशन व अन्य लाभ दिए जाएंगे। महिला करियर एजेंट के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार, जबकि ग्रामीण करियर एजेंट के लिए पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार पात्र होंगे।

इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय पर रिज्यूम तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा।

उम्मीदवारों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *