1 सितंबर: शिमला के चौड़ा मैदान में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत चौकीदार यूनियन द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत चौकीदारों के हित में सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सेवा की पात्रता पूरी कर चुके पंचायत चौकीदारों को नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा चालू वित्त वर्ष के बजट में पंचायत चौकीदारों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 9 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) देने का निर्णय किसी राजनीतिक सोच के तहत नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार और कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, इंटक के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद, राज्य अध्यक्ष प्रेम वर्धन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।