शिमला को मिली 145 वाहनों की नई पार्किंग सुविधा, सीएम सुक्खू ने किया लोकार्पण

23 जून : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला के ऑकलैंड टनल के समीप नवनिर्मित बहुमंजिला कार पार्किंग का उद्घाटन किया। 7.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस पार्किंग में 145 वाहनों के खड़े होने की सुविधा उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना ऑकलैंड टनल और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने, सड़क किनारे पार्किंग की समस्या से राहत दिलाने और वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिमला को अधिक व्यवस्थित, सुलभ और पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए विभिन्न आधारभूत ढांचा परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। बढ़ती वाहन संख्या के कारण शहर में पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन बड़ी चुनौती बन चुके हैं, जिनसे निपटने के लिए आधुनिक पार्किंग सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने परियोजना से जुड़े विभागों और एजेंसियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह सुविधा शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *