शाहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया विधायक केवल पठानिया का जन्मदिन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल  

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। शाहपुर मंडल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शाहपुर के अभिनंदन पैलेस  में विधायक केवल सिंह पठानिया का जन्मदिन केक काट कर धूमधाम से मनाया गया। इससे पहले अभिनंदन पैलेस पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया का कार्यकर्ताओं और जनता ने फूल-मालाओं पुष्पगुच्छ व बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया। वहीं इस अवसर पर पैलेस में ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन भी किया गया, जिसमें केवल सिंह पठानिया सहित कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया। इस दौरान उनकी माता विद्या देवी, धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया, बेटी हर्षिता पठानिया एव सपरिवार मौजूद रहा।

शाहपुर के कॉट्रेक्टर यूनियन ने लड्डुओं से तोल कर विधायक केवल सिंह पठानिया के हाथों केट कटवा कर जन्मदिन मनाया। विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय जनता ने आकर विधायक केवल सिंह पठानिया को अपना आशीर्वाद देकर जन्मदिन की बधाई दी और धाम का आनंद उठाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें पहाड़ी हिंदी के नाच और गानों के साथ गायकों ने समा बांधा साथ में जन्म दिन के गीत भी गाए। कार्यकर्ताओं व लोगों ने विधायक को जन्मदिन की बधाई दी और पुष्पगुच्छ माला पहना उनके दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो मुझे अपना आशीर्वाद देकर शाहपुर हलके की सेवा करने का मौका दिया है उस पर मैं ईमानदारी से जनता की सेवा करूँगा और विधानसभा शाहपुर क्षेत्र को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। अपने जन्मदिन के अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए ई-सीएच, कैंटीन और रेस्ट हाउस के लिए 6 कनाल की भूमि भूतपूर्व सैनिक लीग शाहपुर के नाम होने पर दी बधाई।

इस  मौके पर केवल सिंह पठानिया के भाई सुशील पठनिया, रणजीत पठानिया, सुनीत पठानिया सहित उपमंडल अधिकारी शाहपुर मुरारी लाल, कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरयाल, पूर्व कांग्रेस जनजाति प्रकोष्ठ महासचिव हंसराज ठाकुर, सुनील वर्मा, त्रिलोक चौधरी सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *