शाहपुर भाजपा युवा व महिला मोर्चा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर की बैठक 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

ब्यूरो, शाहपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर के युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की सयुंक्त बैठक अभिनंदन पैलेस शाहपुर में आयोजित की गई, जिसमें शाहपुर मंडल द्वारा केंद्र सरकार की योजना को जन-जन तक और पूर्ण रूप से धरातल तक पहुंचाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा को शाहपुर की 61 पंचायतों में किस ढंग से सफल बनाया जाए इस संदर्भ में विचार विमर्श किया गया।

 

बैठक की अध्यक्षता शाहपुर मंडल के महामंत्री विकसित भारत यात्रा के संयोजक जन्म सिंह ठाकुर ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला संयोजक जिला के महामंत्री राकेश चौहान ने यात्रा को शाहपुर मंडल में कैसे सफल बनाया जाए जनता को किस ढंग से केंद्रीय योजनाओं से अवगत कराया जाए और योजनाओं को कैसे धरातल तक पहुंचाया जाए इस संदर्भ में कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए।

 

बैठक में मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा ने भी यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आवाहन किया। इस मौके पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कौशल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनी बाला, युवा मोर्चा के महामंत्री गणेश, माझा मोर्चा की महामंत्री अनीता देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *