शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शाहपुर, 21 मई। शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस ने रैत कांग्रेस कार्यालय में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री, दूरदर्शी नेता, भारत को तकनीकी क्रांति देने वाले, मां भारती के वीर सपूत भारत रत्न राजीव गांधी जी की 31वीं  पुण्यतिथि ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में भारत रत्न राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूल अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर सुरजीत राणा ने राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने किया। मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। राजीव गांधी ने देश वासियों के लिए 21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माण की कोशिश के साथ ही भारतीयों की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया था।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस ब्लॉक् अध्यक्ष नीना ठाकुर, सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस प्रभारी विनय ठाकुर, कर्ण परमार पिंटू पूर्व प्रधान, एसटी प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम, निर्मल सिंह भूतपूर्व सैनिक ब्लॉक् कांग्रेस लीग अध्यक्ष, अजय बबली प्रधान, हितेष चौधरी पंचायत समिति, प्रदीप बलोरिया, राजेश्वरी राणा पूर्व प्रधान आदि गण्यमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *