शाहपुर पंचायत चुनावों पर भाजपा का दावा, तिलक पटाकू बोले- क्षेत्र में पार्टी का रहा दबदबा

4 जून: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में संपन्न हुए पंचायत चुनावों के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री तिलक पटाकू ने प्रेस को जारी बयान में दावा किया है कि पंचायत चुनावों में क्षेत्र की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है और चुनाव परिणामों में पार्टी का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला है।

तिलक पटाकू ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता पंचायत चुनावों के नतीजों से भली-भांति परिचित है और भाजपा को व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल कर निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ऐसे प्रयास अधिक समय तक सफल नहीं हो सकते।

उन्होंने दावा किया कि पंचायत समिति में भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों का बहुमत है और रैत ब्लॉक में अध्यक्ष पद पर भी भाजपा का उम्मीदवार ही चुना जाएगा। पटाकू ने सभी नवनिर्वाचित भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों से पार्टी की विचारधारा के साथ मजबूती से जुड़े रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन अपने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ खड़ा है और उन्हें किसी भी प्रकार के दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में शाहपुर क्षेत्र में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होकर उभरेगा तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *