शाहपुर के श्रेय अवस्थी असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी नियुक्त

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। शाहपुर के इंजीनियर श्रेय अवस्थी को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस में बेहतर कार्य करने के लिए हिमाचल प्रदेश का प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव राणा द्वारा की गई है।

अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रेय अवस्थी ने असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज, प्रदेश अध्यक्ष राजीव राणा, हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह, नगरोटा के विधायक रघुवीर सिंह बाली व शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया है।

श्रेय अवस्थी ने कहा कि उनका जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसको वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से निभाएंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस, कांग्रेस के उम्मीदवारों को विजय बनाने के लिए भरपूर प्रयास करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *