18 नवम्बर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों डल से गद्दी बस्ती, बर्नेट-घेरा तथा नड्डी से गतड़ी सड़क के कार्यों को लेकर उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने तीनों सड़कों से जुड़े कार्यों की स्थिति पर चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद, अधीक्षण अभियंता बी.एम. ठाकुर तथा तहसीलदार धर्मशाला मौजूद रहे। केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों से सड़कों से संबंधित कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।