18 नवम्बर: शिमला बाईपास रोड पर कनलोग के पास बुधवार को एक ट्राला ट्रक अचानक सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
ट्राला सड़क पर पलटने के कारण दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रुक गई, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में ट्राले को हटाने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो सकी।