शाहपुर कांग्रेस की गुटबाजी आई सड़कों पर, कई टिकटार्थियों ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

Spread the love

 विधानसभा चुनाव में नया प्रत्याशी उतारने व शाहपुर में ब्लॉक ऑफिस खोलने की उठाई मांग

 आवाज़ ए हिमाचल    

शाहपुर, 22 जून। बंद कमरों में चल रही शाहपुर कांग्रेस की गुटबाजी अब खुलकर सड़कों पर आ गई है। पिछले काफी समय से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट मांग रहे आधा दर्जन नेताओं ने एकजुट होकर वर्तमान पार्टी प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

नेताओं ने बंद कमरे में बैठक कर पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पत्र भी भेजा है। पत्र में मांग की है कि इस बार चुनाव में नया प्रत्याशी उतारा जाए तथा रैत में चल रहे ब्लॉक कांग्रेस के दफ्तर को शाहपुर शिफ्ट किया जाए।

 

प्रतिभा सिंह को लिखे पत्र में कहा है कि ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय को शाहपुर में खोला जाए और इस बार नए व्यक्ति को टिकट दी जाए।
बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने सयुंक्त रूप से बताया कि 2007 से ब्लॉक कांग्रेस का कार्यालय केवल सिंह पठानिया के घर में चलाया जा रहा है, जबकि समस्त कांग्रेस विचारधारा के लोग और कार्यकर्ता इस पर सहमत नहीं हैं। शाहपुर विधानसभा के 85 फीसदी कांग्रेसी विचारधारा रखने वाले लोग व कार्यकर्ता इस व्यक्ति के घर जाना अपने आप को असहज महसूस करते हैं, जिसके कारण कांग्रेस पिछले 15 वर्षो से कांग्रेस पार्टी शाहपुर विधानसभा में हारती आई है।

बैठक में ब्लाक समिति रैत के पूर्व चेयरमैन ओंकार सिंह राणा, कर्ण परमार, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गगन ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद हंसराज ठाकुर, पूर्व प्रधान व गद्दी नेता मनोज ठाकुर, पूर्व प्रधान बलवीर चौधरी, जिला परिषद सदस्य व  व युंका जिलाध्यक्ष पंकज कुमार, कांग्रेस माइनॉरिटी सेल के सादिक खान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *