इस बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय: संजय दत्त

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शाहपुर, 22 जून। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त का कांगड़ा चंबा संगठनात्मक दौरे के दौरान ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर की बैठक में सह प्रभारी संजय दत्त का पहुँचने पर स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर की जनसभा को सम्बोधित करते हुए सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है, क्योंकि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है।

संजय दत्त ने कहा कि कांगड़ा चंबा की जिम्मेदारी मुझे एआईसीसी संगठनात्मक को मजबूत करने के लिए सौंपी है और कांगड़ा चंबा के सभी बिधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉको में जाकर संगठनो को मजबूत करने की रणनीति तय की जाएगी। प्रभारी ने कहा कि सबसे पहले हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर की कमेटियों को मजबूत करे और हर बूथ में जाकर भाजपा की तानाशाही नीतियों को उजागर कर  जनता के सामने लाएं ताकि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा झूठ की राजनीति का सहारा लेकर सत्ता हथियाने का काम किया है और आज उसी का नतीजा बढ़ती महंगाई, बढ़ती विरोजगारी, चरमराती अर्थव्यवस्था, चरमराती कानून व्यवस्था ,महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार देश-प्रदेश की जनता खामियाजा भुक्त रही है। आज जो केंद्र सरकार युवाओ के खिलाफ अग्निपथ योजना थोप रही है, कांग्रेस पार्टी उसका विरोध करती हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर ईडी का दुरुपयोग कर झूठे केसों में फंसाया  जा रहा है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सच का साथ दिया है।और सच के साथ जनता की आवाज़ बनेगी उसको कोई भी नहीं दबा सकता।

सुधीर शर्मा ने थपथपाई केवल पठानिया कि पीठ 

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने शाहपुर के कांग्रेस नेता केवल पठानियाकी पीठ थप-थपाते हुए कहा कि गरीब परिवार से इतनी मेहनत कर आज इतना मुकाम हासिल केवल पठानिया ने किया है ये सब केवल सिंह पठानिया और शाहपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। शर्मा ने कहा कि की कोई भी विधानसभा क्षेत्र किसी की जागीर नहीं होती जो जनता के दुःख सुख और पार्टी की विचारधारा के साथ चलेगा जनता उसको ही अपना नेता चुनेगी।

स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा शाहपुर हलके में हर बुथ में कांग्रेस कमेटियों को बना कर हर बुथ में बैठकों का दौरा किया जा रहा है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करके जनता के बीच ले जाया जा रहा है।  पठानिया ने कहा कि शाहपुर की जनता जरूर मुझे आशीर्वाद देकर शाहपुर हलके की जिमेदारी सौंपेगी।

 

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, चम्बा कांग्रेस नेता नीरज नैयर, कोषाध्यक्ष कर्ण पठानिया, डॉक्टर राजेश शर्मा प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस, ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशी पाल शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद, एक्स सर्विस लीग ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल भन्द्राल आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *