शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म व करवाया देह-व्यापार

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

20 नवंबर। हरियाणा के हिसार निवासी एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और देह व्यापार का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी जुलाई 2013 को अन्य जिला निवासी एक युवक से हुई थी। उस दौरान उसके एक दोस्त ने अन्य युवक को उसका फोन नंबर दे दिया। पीड़िता उसकी बातों में आ गई और अपने पति से तलाक के लिए कोर्ट में केस दायर कर दिया।

इसके बाद पीड़िता इस युवक के साथ रहने लगी। आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। आरोप है कि आरोपी ने उससे देह व्यापार करवाया। नशे की लत के कारण आरोपी ने उसके गहने भी छीन लिए। पीड़िता ने इसके बारे में आरोपी युवक के परिजनों को कहा तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *