7 सितम्बर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के साथ जापान एक्सपोजर विजिट पर रवाना होने वाले विद्यार्थियों से वर्चुअली संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह को सुखद और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि जापान की नई तकनीकों, कार्यसंस्कृति और वैश्विक अवसरों को करीब से समझने का यह अनुभव उनके ज्ञान और दृष्टिकोण को व्यापक बनाएगा।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से यात्रा को सीखने, समझने और नए अनुभव हासिल करने का अवसर मानने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जापान में मिलने वाली नई सीख और अनुभवों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दीं।