वीरभद्र के निधन से हिमाचल में एक राजनीतिक युग खत्म: शांता कुमार

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

08 जुलाई। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्‍होंने कहा वीरभद्र सिंह का निधन हिमाचल प्रदेश में एक राजनीतिक युग खत्म हो गया है।पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्‍होंने कहा कि वीरभद्र सिंह कई बार मुख्यमंत्री बने और कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया। हिमाचल की राजनीति की पहली पीढ़ी के वे एक दिग्गज नेता थे।

एक कुशल प्रशासक और रचनात्मक राजनीति करने वाले मधुरभाषी नेता थे। मेरे साथ लंबे समय से उनके साथ व्यक्तिगत संबंध रहे। उन्होंने वीरभद्र सिंह के परिवार से गहरी संवेदना प्रकट की है।हिमाचल की नई पीढ़ी को पुरानी पीढ़ी के नेताओं के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *