केवल पठानिया ने कहा सदा याद रहेंगे वीरभद्र सिंह, कांग्रेस ने दी श्रद्धाजंलि

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

08 जुलाई। शाहपुर ब्लाक कांग्रेस व इसके सहयोगी संगठनों ने नम आंखों से पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित दी और श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी की गई।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह के निधन को एक अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया।

ब्लाक कांग्रेस कार्यालय रैत में आयोजित श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, विनय कुमार सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस, प्रदीप बलोरिया ब्लॉक कांग्रेस महासचिव, सरिता सैनी प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, नीना ठाकुर महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, राजेश्वरी देवी पूर्व प्रधान, कुसम लता वार्ड पंच, नम्रता सिंह, परवीन कुमारी, लालमन पूर्व प्रधान ,सुरेश मेहरा, रंजीत सिंह पठानिया, बालकृष्ण शर्मा ब्लॉक् कांग्रेस जरनल सेक्टरी, हितेश चौदरी पंचायत समिति सदस्य, विपुल पटाकू युवा कांग्रेस, युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष कर्ण पठानिया, विपन शर्मा, कर्म चन्द चौधरी, विराज शर्मा आदि  मौजूद थे। उधर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि वीरभद्र सिंह उनके राजनैतिक गुरु थे और आज वह जहां हैं, वह सब वीरभद्र सिंह की ही देन है । उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश सदैव उनको याद रखेगा। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह का देश व प्रदेश के विकास में बहुमूल्य योगदान रहा है जो युगों युगों तक याद रखा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *