विश्व पर्यावरण दिवस पर बीबीएन में पौधारोपण अभियान, हरित विकास का लिया संकल्प

6 जून : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीबीएन क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। आईबीएन पार्क (एसपी ऑफिस मार्ग) में क्यूरटेक ग्रुप और बीबीएन पुलिस जिला के संयुक्त प्रयास से पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में बीबीएन के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार धीमान और क्यूरटेक ग्रुप के प्रबंध निदेशक सुमित सिंगला ने भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और हरित जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही भविष्य में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने और युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

सुमित सिंगला ने बताया कि आईबीएन पार्क के समीप निर्माणाधीन फॉरेंसिक लैब के आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा पार्क के विकास के लिए भी सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

वहीं पर्यावरण सप्ताह के तहत युवा समाजसेवी स्वस्तिक गौतम और उनकी टीम ने एसपी कार्यालय के समीप स्थित शहीदी पार्क में पौधारोपण किया। इसके अलावा 14वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम ने भी क्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *