विधायक केवल सिंह पठानिया ने CM से उठाया बण्डी का सर्किल रेट मुद्दा, जुगेहर के समान दर की मांग

5 मई: विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई एयरो सिटी बण्डी के निवासियों की मांग शाहपुर के मोहाल जुगेहर के समान सर्किल रेट प्रदान करने का किया पुरजोर समर्थन

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज शिमला में माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के ग्राम बण्डी के निवासियों की मांगों से संबंधित एक महत्वपूर्ण अभ्यावेदन मुख्यमंत्री को सौंपा।

एयरो सिटी और सर्किल रेट का मुद्दा

विधायक पठानिया ने मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया कि मोहल भादोत (बण्डी) में प्रस्तावित ‘एयरो सिटी’ की स्थापना को लेकर स्थानीय निवासियों में सर्किल रेट को लेकर चिंता है। निवासियों को ज्ञात हुआ है कि बण्डी क्षेत्र का सर्किल रेट, साथ लगते मोहल जुगेहर के रेट की तुलना में काफी कम है।

आजीविका और भूमि की उर्वरता:

उन्होंने स्पष्ट किया कि बण्डी क्षेत्र की भूमि अत्यंत उपजाऊ है और यहाँ के निवासियों की आजीविका पूरी तरह से कृषि पर निर्भर है। ऐसे में कम सर्किल रेट उनके भविष्य और आर्थिक सुरक्षा के साथ अन्याय होगा।

समान दर की मांग:

स्थानीय निवासियों की मांग है कि उन्हें भी मोहाल जुगेहर के बराबर सर्किल रेट प्रदान किया जाए।

“बण्डी के निवासियों की यह मांग पूरी तरह से न्यायसंगत और उचित है। उपजाऊ भूमि और आजीविका के नुकसान को देखते हुए उन्हें सही मुआवजा मिलना अनिवार्य है। मैंने माननीय मुख्यमंत्री जी से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया है कि वे संबंधित विभाग को इस मामले की जांच करने और ग्रामीणों को राहत देने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें।”

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक केवल सिंह पठानिया की बात को ध्यानपूर्वक सुना और इस संबंध में संबंधित विभाग को उचित कार्यवाही और तथ्यों की जांच करने का आश्वासन दिया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *