विधायक केवल सिंह पठानिया ने टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जाना विष्णु राम का कुशलक्षेम

10 नवम्बर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग के अध्यक्ष विष्णु राम के अस्वस्थ होने पर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार सुबह डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। विष्णु राम गिरने के कारण घायल हुए हैं और टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं।

इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने चिकित्सकों और अस्पताल के संबंधित स्टाफ से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को विष्णु राम को बेहतर उपचार और सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, ताकि वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौट सकें।

विधायक ने विष्णु राम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वह उनके साथ खड़े हैं और हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि अपनों के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है। जनसेवा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, अपनत्व और मानवीय भावनाओं से जुड़ा दायित्व भी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *