विधानसभा परिसर पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुक्खू को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

25 अगस्त: मानसून सत्र की कार्यवाही में शामिल होने विधानसभा परिसर पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए पुलिस जवानों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विधायक किशोरी लाल, राम कुमार चौधरी और नीरज नैय्यर भी मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *