पालमपुर में 28.65 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

27 नवम्बर: कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पालमपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 28.65 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरदासपुर जिले के धारिवाल निवासी 21 वर्षीय जोश पुत्र स्टीफन और अमृतसर के लाल क्वार्टर निवासी 18 वर्षीय राजवीर पुत्र विजय सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर 2026 को शाम करीब 6:45 बजे पालमपुर थाना क्षेत्र के गांव लोहना में यह कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 28.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पालमपुर थाने में एफआईआर नंबर 164/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम जनता से नशे से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *