लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: पहाड़ी दरकने से मलबे में दबी टैक्सी, 10–12 यात्रियों के फंसे होने की आशंका

24 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी मलबे में दब गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टैक्सी में 10 से 12 लोगों के सवार होने की आशंका है।

हादसे की सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए तथा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद था। इसके चलते टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद वाहन पांगी की ओर रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और टैक्सी उसकी चपेट में आ गई।

बचाव दल ने अब तक मलबे से एक घायल व्यक्ति को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। अन्य यात्रियों की तलाश जारी है। प्रशासन का कहना है कि राहत एवं बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही यात्रियों की संख्या और हताहतों के संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *