देहरा प्राणी उद्यान में थीमैटिक गार्डन परियोजना शुरू, मुख्यमंत्री सुक्खू ने जारी किए 4 करोड़ रुपये

24 जुलाई: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा स्थित दुर्गेश अरण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान में विकसित की जाने वाली महत्वाकांक्षी थीमैटिक गार्डन परियोजना का शुभारंभ किया। परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड (एचपीएसबीबी) के माध्यम से मुख्य वन्यजीव संरक्षक, हिमाचल प्रदेश को 4 करोड़ रुपये की राशि जारी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे पर्यावरण शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल विकास को प्राथमिकता देते हुए ऐसी योजनाओं को लगातार आगे बढ़ा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *