लाहौल-स्पीति के केलांग में सड़क निर्माण के चलते 2 से 20 अक्तूबर तक बंद रहेगा मार्ग, वैकल्पिक रास्ते से चलेगा यातायात

2 अक्तूबर: लाहौल-स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दुर्गा माता रोड से अस्पताल चौक (लोअर केलांग) तक सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने का कार्य किया जाना है। इसके चलते यह मार्ग 2 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक या कार्य पूरा होने तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

मार्ग बंद रहने के दौरान वाहनों को बिलिंग से जिला अस्पताल और टाऊन रोड होते हुए शाकस नाला वाले वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। उपमंडल दंडाधिकारी लाहौल स्थित केलांग कुनिका ऐकर्स ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करने की अपील की है।

आपातकालीन वाहनों, जैसे एंबुलेंस आदि, को मौके की स्थिति और सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुसार इसी मार्ग या उपलब्ध वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की सुविधा दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *