14 अगस्त : कांगड़ा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के लदवाड़ा में 20 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दिवेश कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम परिजन दिवेश को खाना खाने के लिए फोन करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खाना खाने के बाद उसका भाई कमरे में गया तो अंदर दिवेश अचेत अवस्था में मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव का डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाया गया। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।