राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी को संबोधित किया

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

 

16 जुलाई । उत्तर-प्रदेश में भाजपा मिशन मोड में आ चुकी है। प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी को संबोधित किया। यहां वह विपक्ष पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए जुट जाने का संदेश भी दिया।

 

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश कुछ साल पहले भ्रष्टाचार, जातिवाद, भाई-भतीजावाद की जंजीर में जकड़ा था। बीते चार सालों की बात की जाए तो प्रदेश अब इस महामारी से बाहर निकल कर देश को लीड करने वाला प्रदेश बन गया है।

नड्डा बोले जिस तरह से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है आम जन तक पहुंचे हैं और उनकी हर संभव मदद की है। यही वजह है कि अभी संपन्न हुए पंचायत चुनाव में भाजपा को एतिहासिक जीत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *