रामपुर बुशहर के नोगली में बोले सीएम सुक्खू, गांवों की समृद्धि से मजबूत होगी हिमाचल की अर्थव्यवस्था

3 अक्तूबर: रामपुर बुशहर के नोगली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल की समृद्धि का रास्ता गांवों से होकर गुजरेगा। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता दी है, ताकि गांवों में आमदनी और रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में किसान और पशुपालक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू किया गया है।

उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के साथ बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। सरकारी CBSE स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है और सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही हैं। अब तक करीब दो हजार शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। देश-दुनिया के बड़े अस्पतालों में उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को हिमाचल में भी उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *