भोरंज में 7 अक्तूबर को सिक्योरिटी गार्ड समेत 106 पदों के लिए साक्षात्कार

3 अक्तूबर : शिमला की ईवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और एचआर के कुल 106 पदों पर भर्ती के लिए 7 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार आयोजित करेगी।

कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 80, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 और एचआर के 6 पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं पास, सुपरवाइजर के लिए स्नातक और एचआर पद के लिए एमबीए निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए 20 से 36 वर्ष की आयु के पुरुष एवं महिला उम्मीदवार पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम, जबकि महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में रहेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पात्र युवा, जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *