राजीव शर्मा की माता के निधन पर नेताओं व राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ इकाई ने जताया शोक

Spread the love

 

आवाज ए हिमाचल 

 शांति गौतम, बद्दी। बगलहर पंजेहरा नालागढ़ निवासी आई ए एस व सचिव युवा खेल सेवाएं, ऊर्जा एम पी पी हिमाचल सरकार राजीव शर्मा की माता कमला देवी (85) के अकस्मात निधन पर राजनेताओं व पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, अनपूर्ण सेवा समिति सोलन के प्रधान सतीश बंसल,मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, आई ए एस ललित जैन, ओंकार शर्मा, आर के गौतम पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जय राम, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, न्याधिश विवेक ठाकुर, स्वाति बरवाल, रश्मि चंदेल, ज्योत्सना माडयाल, भाजपा बिलासपुर जिला के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रेम गौतम, विधायक राकेश जमवाल, सी पी एस राम कुमार चौधरी, राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के नेशनल कन्वीनर व हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष शांति गौतम, संपादक अरविंद गोयल, पंकज कतना, डा. राजेश बाली, संजीव बाली, विधायक के एल ठाकुर, पूर्व विधायक लखविंदर राणा, प्रवीण, वकील अभुदया, संगीता, सेवानिवृत आई ए एस राकेश ढिंढोरा, जे सी राणा ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। शुक्रवार को सैंकड़ों लोगों ने उनकी रसम पगड़ी में भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *