राजगढ़ में खुला सोमानी शोरूम

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल 
                जीडी शर्मा, राजगढ़  
27 नवंबर। राजगढ़ ,पझोता, नौहराधार व् हरिपुरधार आदी क्षेत्र के लोगों को सोमानी टाईल्स व् बाथवेयर के सामान के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।  सोमानी का शोरूम अब राजगढ़ में ही खुल गया है | मैनी हार्डवेयर व् आर एस एम् ट्रेडर्स राजगढ़ द्वारा यहाँ के वार्ड न० 6 में शनिवार को इसका विधिवत उद्घाटन आर एस एम् ट्रेडर्स के मालिक राजन मैनी के पिता व् व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राकेश मैनी द्वारा किया गया | राजन मैनी ने बताया कि उनके सोमानी शोरूम में सोमानी की फ्लोर, वाल व् बाथरूम के लिए विभिन्न डिजाईनों व् हर साईज में टाईल्स उपलब्ध रहेंगी | इसके अतिरिक्त सोमानी की पार्किंग आदी के लिए भी टाईल्स की विभिन्न रेंज उपलब्ध रहेगी | उन्होंने बताया की सोमानी ब्रांडेड टाईल्स की श्रेणी में आती है और इनकी गुणवता बहुत ही बेहतर है।

यही नहीं सोमानी की बाथवेयर आईटम्स भी सभी रेंज में उनके शोरूम में उपलब्ध करवाई गयी है। सोमानी का गीजर , नलको सहित वाथरूम सम्बन्धी हर जरूरत का अंतराष्ट्रीय गुणवता का सामान हर रेंज में उपलब्ध होगा। राजन मैनी ने बताया कि क्वालिटी व् रेट्स के कारण मैनी हार्डवेयर व् आर एस एम् ट्रेडर्स राजगढ़ में एक विश्विस्नीय नाम बन गया है जहाँ राजगढ़ उपमंडल के ही नही रेणुका क्षेत्र के लोग भी विश्वास से आते हैं| आर एस एम् ट्रेडर्स द्वारा पहले ही कामधेनु सरिया . ए सी सी सीमेंट , टाटा डयुराशाईन शीट्स , अपोलो व् फिनोलेक्स पाईप्स आदी हार्डवेयर का सामान परमाणू व् पिंजोर के रेट में उपलब्ध करवाया जा रहा है और अब उनके शोरूम में सोमानी का ब्रेंडेड सामान भी हिमाचल में सबसे सस्ते रेट में उपलब्ध करवाया जायेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *