राजगढ़ के नेहरू मैदान में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

जीडी शर्मा, राजगढ़। करोना महामारी के कारण दो सालों तक दशहरा पर्व पर भी ग्रहण लगा रहा, मगर इस साल यहां  नेहरु मैदान में दशहरा पर्व धूमधान से मनाया गया। उड़ान वेलफेयर सोसायटी द्वारा दशहरा पर्व को आर्कषक बनाने के लिए वेहतर प्रयास किए गए थे।

दशहरा पर्व का शुभारंभ शोभायात्रा से किया गया, जो शिरगुल मंदिर से आरंभ होकर शहर की परिक्रमा करती हुई नेहरू मैदान में संपन हुई। इसके बाद रावण दहन का आयोजन हुआ। आतिशबाजी का भव्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। रावण के पूतले को जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर द्वारा आग लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *